जोधपुर. शीतकाल में ठिठुरन बढऩे के साथ ही जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाले मेहमान पक्षियों का कलरव इन दिनों जोधपुर सहित आसपास के जलाशयों पर सुनाई देने लगा है। पर्यावरणविद् इसे सुखद संकेत बता रहे हैं। जोधपुर सहित आसपास के क्षेत्र में शिकारी पक्षियों सहित पर्यावरण के रक्षक कहे जाने विभिन्न प्रजातियों के गिद्धों का जमावड़ा हो चुका हैं। तापमान में गिरावट के साथ ही करीब 85 से अधिक प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों का आगमन जोधपुर के आसपास जलाशयों पर हो चुका हैं। एेसे में जोधपुर सहित आसपास के गांवों के तालाबों के आसपास इनका कलरव सुनाई देने लगा है। लॉन्ग बिल्ड वल्चर मेहरानगढ़ और केरू डम्पिंग स्टेशन के पास समूह के रूप में नजर आए हैं। बड़ली तालाब पर इन दिनों ब्लैक हेडेड आईबीज के झुण्ड नजर आ रहे हैं। केरू डम्पिंग स्टेशन के आस पास इजिप्शियन वल्चर और स्पॉटेड ईगल के झुण्ड नजर आने लगे है। इसके अलावा जिले के अन्य जलाशयों पर भी शिकारी पक्षियों ने डेरा डाला है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PKtEr6
0 comments:
Post a Comment