किताबो-द ब्लूसिटी चिल्ड्रन्स फेस्टिवल 19 से 21 दिसंबर तक जोधपुर में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. गीत, संगीत, किस्से, कहानियां, रोचक, मनोरंजक और ज्ञानवृद्धक बातें, बच्चों की फिल्में, बच्चों के लेखक और सबकुछ बच्चों के लिए। यहां होगा मस्ती का खजाना और साथ में रोमांचक प्रश्नोत्तरी, कहानियां,थिएटर और क्रिएटिव कार्यशालाएं। फाउंडेशन ट्रस्टी विकास बालिया और फेस्टिवल डायरेक्टर इरा सिसोदिया ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान तीन दिन सुबह 9 से शाम 4 बजे नॉलेज और फन का खजाना नजर आएगा, जिसका बच्चे खूब आनंद लेंगे। इस दौरान कठपुतली कला लुभाएगी तो बहुत सारे रोचक और ज्ञानवृद्धक सत्र होंगे। इसमें जाने माने हास्य कवि अशोक चक्रधरसिखाएंगे आओ दोहे बनाएं। भारत के पहले टीवी धारावाहिक हम लोग की छुटकी लवलीन मिश्रा के किताबो में लेने जाने वाले सेशन का नाम होगा कविताओं का पिटारा। वहीं जानकी सबेश के किताबो में लेने जाने वाले सैशन का नाम- द टाइम फॉर स्टोरी के तहत अ स्टोरी फ्रॉम हेयर एंड देयर और दूसर सेशन द टाइम फॉर अ स्टोरी ऑस्त्रू सैशन होगा।

 

बच्चों के लिए प्रेरक : जानकी सबेश
जानकी सबेश का कहानियों को बताने की अंदात बहुत भावुकता भरा है । जैसे : लिखना, प्रदर्शन करना, उन्हें जीना-उनके दोस्त और परिवारजन उन्हें नाटक रानी भी कहते हैं। सबेश ने बच्चों के साथ मिलकर काम करना शुरू किया तो उन्होंने एक ऑडियो बनाया द लर्निंग ट्रेन (1995)। इसमें उन्होंने कहानी और गानों के माध्यम से संख्याओं की दुनिया को सरल बना दिया। अपनी पहल के माध्यम से, गोल्पो टेल्स अनलिमिटेड (गोल्पो बंगाली शब्द है कहानी के लिए ), वह करदी टेल्स और तूलिका बुक्स जैसे प्रकाशकों के साथ मिल कर काम करती हैं और उनकी कहानियों को स्कूलों, कॉलेजों, बी स्कूलों, निगमों, रंगमंच कार्यशालाओं, अभिभावक और शिक्षक कार्यशालाओं और अन्य व्यावसायिक मंडलियों में प्रदर्शित करती हैं। उन्होंने द हिंदू लिट फॉर लाइफ चिल्ड्रन महोत्सव, चैन्नई, द ओटी लिट महोत्सव, द बुकारो लिट महोत्सव, कोहिमा, द विजाग जूनियर लिट महोत्सव और द अरुणाचल साहित्यिक और कला महोत्सव ईटानगर में भी प्रदर्शन किया है।

अदाकारा और कहानीकार : लवलीन मिश्रा
लवलीन मिश्रा एक अभिनेत्री, कहानीकार और लेखिका हैं। भारत के पहले धारावाहिक हम लोग में निभाए गए छुटकी की भूमिका से पहचान मिली, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय का प्रभाव फिल्मों, रेडियो, नाटकों और रंगमंच हर जगह बिखेरा है। उन्होंने हबीब तनवीर, नसीरुद्दीन शाह, रंगमंच में सुनील शानबग और फिल्मों में गोविंद निहलानी, मणिरत्नम, जोया अख्तर व अनुराग कश्यप जैसे दिग्गज निर्देशकों के साथ काम किया है। वेब पर उनका काम काफी हद तक टीवीएफ चैनल पर रहा है। एक लेखिका के रूप में वे फिल्मों और विशिष्ट टेलीविजन धारावाहिकों किटी पार्टी और जस्सी जैसी कोई नहीं के संवादों में उनका रोल रहा है। वे हिंदी और अंग्रेजी में समान रूप से धाराप्रवाह हैं।

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EmC9GB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment