जोधपुर.किसी ने टी शर्ट पर खूबसूरत तस्वीर बनाई तो किसी ने आकर्षक कार्टून बनाया तो किसी ने शानदार कलरफुल पैटर्न से लुभाया। शहर के फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर इंस्टीट्यूट आईनिफ्ड जोधपुर में यह सीन नजर आया। शुभम कला संस्कृति, नींव और आई निफ्ड जोधपुर की साझा मेजबानी में हायर सैकण्डरी और सीनियर हायर सैकण्डरी के विद्यार्थियों के लिए रोचक क्रिएटिव कॉम्पिटिशन रखा गया।
इमेजिनेशन्स दर्शाईं
यहां डिजाइनिंग स्टूडेंट्स ने दिलचस्प प्रतियोगिता में टी-शट्र्स पर अपनी इमेजिनेशन्स दर्शाईं। स्टूडेंट्स ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए टी- शट्र्स पर कई तरह के सुंदर डिजाइन्स बनाए और पहन कर बताया कि उनका लुक कैसा दिखता है। हायर सैकण्डरी और सीनियर हायर सैकण्डरी के विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कई स्कूलों ने भाग लिया
इस स्कूल प्रतियोगिता में कई स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई। इस दौरान पांच तरह की प्रतियोगिताएं हुईं,जिनमें फेस मास्क पेन्टिंग, टी-शर्ट मेकिंग, हैरिटेज पेन्टिंग, लैम्प मेकिंग और कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता प्रमुख रही। प्रत्येक श्रेणी में 3 विजेताओं को चुना और उन्हें सम्मानित किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EMM09M
0 comments:
Post a Comment