जोधपुर. प्रतापनगर में हैण्डलूम के सामने चार पहिया वाहन से उतरकर सडक़ पर पहुंचे वृद्ध की गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट से मौत हो गई। प्रतापनगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार देचू थानान्तर्गत लोड़ता गांव निवासी भंवर सिंह (76) पुत्र बन्ने सिंह राजपूत अपने दो पुत्रों के साथ खरीदारी करने के लिए शाम को नेशनल हैण्डलूम आए। बोलेरो कैम्पर से उतरकर दोनों पुत्र हैण्डलूम में चले गए। पीछे वृद्ध वाहन से उतरा और सडक़ से निकलने लगा। तभी तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। वह गम्भीर घायल हो गए। आस-पास के लोग वहां पहुंचे। कुछ ही देर में दोनों पुत्र हैण्डलूम से बाहर आए और घायल पिता को लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान भंवर सिंह की मृत्यु हो गई। शव मोर्चरी में रखा गया है। उधर, हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला। जिसकी तलाश के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाशे जा रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AsNGl9
0 comments:
Post a Comment