जनता के काम पहली प्राथमिकता - जिला कलक्टर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आइएएस अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बुधवार को डॉ. रविकुमार सुरपुर से जोधपुर जिला कलक्टर का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर राजपुरोहित ने कहा कि जनता के काम प्राथमिकता से किए जाएंगे। शहर में स्वाइन फ्लू से हो रही मौतें और पाक विस्थापितों की नागरिकता के मामले की भी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा जनता से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य किए जाएंगे।

नवनियुक्त जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं को साकार करने के लिए टीम के साथ सार्थक प्रयास करेंगे। एडीएम प्रथम छगनलाल गोयल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों, जिला कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी नवनियुक्त जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित का स्वागत किया। शाम पांच बजे कलक्ट्रेट सभागार में निवर्तमान जिला कलक्टर डॉ. सुरपुर को विदाई दी गई। डॉ. रविकुमार सुरपुर को राजस्थान आवासन मंडल का आयुक्त बनाया गया है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2BKRTjY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment