युवक ने टीवी केबल वायर से पंखे पर फंदा लगाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सूरसागर थानान्तर्गत कबीर नगर स्थित किराए के कमरे में रविवार को एक युवक ने टीवी की केबल के वायर से फंदा बना पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन अंदेशा है कि लेन-देन के विवाद या बेरोजगारी के चलते उसने आत्महत्या की है।

उप निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार मूलत: सीकर जिले में श्रीमाधोपुर के पास कल्याणपुरा थोई हाल कबीर नगर निवासी वीकेन्द्र सिंह (24) पुत्र बिरदीचंद जाट ने आत्महत्या की है। प्रारम्भिक जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन के सीकर से जोधपुर पहुंचने पर संभवत: सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। मोबाइल भी लॉक है। कमरे से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतक वीकेन्द्र सिंह पढ़ाई के साथ-साथ किराए के कमरे के सामने हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में मुनीम का कार्य भी करता था। वह रविवार को फैक्ट्री नहीं गया। कमरे से बाहर न आने पर दोपहर करीब दो-ढाई बजे फैक्ट्री कर्मचारी बुलाने के लिए कमरे गए, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और धक्का देकर कमरा खोला। अंदर पहुंचने पर वीकेन्द्र पंखे पर फंदे से लटक रहा था। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। अंदेशा है कि उसने तडक़े चार-पांच बजे आत्महत्या की होगी। वह पांच महीने से इस कमरे में किराए पर रह रहा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S4Az09
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment