जोधपुर.
राजस्थान पत्रिका एवं फेसबुक के साझा अभियान के तहत रविवार को गीता भवन रोड राज मोहन टावर स्थित उत्कर्ष कोचिंग क्लासेज में फेक न्यूज पर जागरूकता एवं वोट संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्कर्ष क्लासेज के निदेशक निर्मल गहलोत ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से कहा कि जिस तरह हम लग्न से पढ़ाई करते हुए अच्छे मुकाम पर पहुंच रहे हैं, उसी तरह देश में अच्छे लोकतंत्र की स्थापना करने के लिए सभी की भागीदारी अनिवार्य हैं। इसलिए सभी विद्यार्थियों को 7 दिसम्बर को वोट जरूर देना है।
साथ ही और लोगों को भी अधिक से अधिक वोट देने के प्रति प्रेरित करना है। विद्यार्थियों को शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत फेक न्यूज की पहचान करने, भ्र्रम फैलाने वाली खबरों से बचने तथा ऐसी खबरों को आगे बढऩे से रोकने के तरीके बताए गए। गहलोत ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाले संदेशों व गलत खबरों को रोकने के लिए युवाओं को जागना होगा।
मनोविज्ञान (शिक्षा) के व्याख्याता सुरेन्द्र सांगवान ने विद्यार्थियों से कहा कि आजकल पारिवारिक कार्यक्रमों व व्यक्तिगत पलों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का ट्रेंड चल रहा है, जो कि कतई ठीक नहीं है। क्योंकि कुछ लोगों की गलत प्रवृति ही ऐसी है कि वे फोटो व वीडियो को तोड़मरोड़ कर आगे बढ़ा देते हैं, जो समाज के लिए घातक साबित हो रहे हैं। इसलिए पारिवारिक वीडियो या फोटो परिवार तक ही सीमित रहनी चाहिए। सार्वजनिक गु्रप में किसी भी तरह की व्यक्तिगत जानकारी शेयर करने से पहले दो बार सोचना चाहिए। उन्होंने सभी को निष्पक्ष मतदान में भाग लेने और निर्वाचन विभाग की वीवीपेट के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब भी दिए गए।
विद्यार्थियों ने संकल्प किया कि अब जब उनके पास कोई भी भ्रामक जानकारी आएगी, उसको आगे नहीं बढ़ाएंगे और सोशल मीडिया पर सभी सुरक्षित तरकीबों का प्रयोग करेंगे। युवाओं ने कहा कि बार-बार अपनी जुबान से पलटी मारने वाले नेताओं के बयानों को मीडिया में ज्यादा तव्वजों नहीं मिलनी चाहिए। विद्यार्थियों ने पत्रिका की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशाला समय-समय पर आयोजित होती रहनी चाहिए। ताकि समाज में भ्रम व वैमनस्य फैलाने वाली झूठी खबरों व संदेशों के नुकसान से बचा जा सके। अंत में सभी विद्यार्थियों ने ईमानदार, जवाबदेह जनप्रतिनिधि के चुनाव के लिए खुद का वोट देने और मित्रों, परिजनों को वोट देने के लिए प्रेरित करने का संकल्प किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rgBGxT
0 comments:
Post a Comment