जोधपुर. विधानसभा चुनाव को प्रभावित होने से बचाने के लिए निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद आबकारी विभाग ने जिले की सभी शराब दुकानें व बार बुधवार शाम पांच बजे से 48 घंटे के लिए बंद करा दी। इसके साथ ही अवैध शराब बेचने वालों की चांदी हो गई है। जिला आबकारी अधिकारी रिछपाल सिंह बुरडक़ ने बताया कि जिले की सभी लाइसेंसशुदा देशी व अंग्रेजी के साथ ही बार बुधवार शाम पांच बजे से बंद कर दी गई है। इन्हें बकायदा सील किया गया है। जो मतदान समाप्त होने पर शुक्रवार शाम पांच बजे खुलेगी।
गली-मोहल्लों में बिक रही शराब
जिले में रिटेल ऑफ की 74 दुकानें, रिटेल ऑन की 73, कम्पोजिट की 209 दुकानें और देशी मदिरा की 94 दुकानें हैं। 48 घंटे के लिए भले ही यह दुकानें बंद हो गईं हों, लेकिन शराब की बिक्री जारी है। शराब ठेकों से नहीं बल्कि नट बस्ती व सांसी बस्ती, कलाल कॉलोनी में अवैध शराब की बिक्री जारी है। मसूरिया नट बस्ती के बाहर ठेके व अवैध तरीके से शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। हालांकि आबकारी अधिकारियों का दावा है कि सभी दुकानें सील की गई है। इनसे शराब की बिक्री नहीं हो सकती है। अवैध रूप से बेचने वालों के खिलाफ टीमें गठित की गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QbZX78
0 comments:
Post a Comment