जोधपुर में 17 दिन में आए 28 नेता, प्रचार के शोर में मुद्दे गायब, बस लगते रहे आरोप-प्रत्यारोप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। 19 नवम्बर को नामांकन की अंतिम तारीख के बाद से परवान चढ़े चुनाव प्रचार ने 17 दिन में जोधपुर की जनता को कई बातें सुनाई। इन 17 दिनों में 27 नेता हमारी धरा पर आए जो कुछ बातें सभाओं में बोले तो कुछ बैठकों में। कई नेताओं ने प्रेस वार्ता के जरिए अपनी बात रखी। लेकिन अधिकांश मंच व नेताओं की जुबान में आरोप-प्रत्यारोप ही दिखे। जनता के मुद्दे, उनकी शिकायतें और समाधान सब हवा हो गए। प्रचार के शोर में सुनाई तो सिर्फ हिंदुत्व, जाति, माता-पिता का नाम, भारत माता की जय, नीरव मोदी, अनिल अंबानी, नोटबंदी और जीएसटी पर घमासान। कुछेक नेताओं ने घोषणाएं की तो कुछेक ने पांच साल में किए कार्यों का दावा पेश किया।

कांग्रेस की ओर से कौन आए प्रचार रण में

1. राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, घोषणा की किसानों का कर्ज माफ करेंगे।
2. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री राजे को घेरा। हर चौराहा मोदी का इंतजार कर रहा जैसी बातें कही।
3. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने वसुंधरा पर समाजों की पगड़ी उछालने का आरोप लगाया।
4. राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल राम-रहीम पर राजनीति करते का आरोप भाजपा पर लगाया।
5. पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने मोदी को मदारी, बाकी सभी को जमूरे बताया।
6. पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनन्द शर्मा ने कहा सोनिया पर हमले तो उस वक्त राजे क्यों चुप रही।
7. एआईसीसी सचिव महेन्द्र जोशी ने प्रेस वार्ता में सीएम व पीएम दोनों को अहंकारी बताया।
8. राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रदेश की सीएम को बड़ा जुमलेबाज बताया।
9. जिग्नेश मेवाणी, हार्दिक पटेल, कन्हैया कुमार भी आए और बोले भगवान की जाति ढूंढी, दाउद, माल्या, नीरव को नहीं ढंूढ पाए।
10. एमपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी, गुजरात में कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने भी केन्द्र, राज्य सरकार को घेरा।
11. प्रमोद तिवारी एआईसीसी प्रवक्ता, एआईसीसी सचिव विवेक बंसल ने भी कई वादे किए।

भाजपा की ओर से ये आए प्रचार रण में

1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा में हिंदुत्व पर फोकस किया। नामदार शब्द से कई आरोप लगाए।
2. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फलोदी की सभा में राहुल पर प्रहार किए।
3. केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस को साम्प्रदायिक पार्टी बताया।
4. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने तीन सभाएं की जिले में। भारता माता की बजाय सोनिया गांधी की जय बोलने के आरोप लगाए।
5. केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बोले हिंट एंड रन यानि झूठ बोलो व भागो की राजनीति करती है कांग्रेस।
6. केन्द्रीय राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने भाजपा के मेनिफेस्टो को कॉपी पेस्ट बताया। किसानों के मुद्दे पर भी जवाब दिए।
7. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूणसिंह ने बोले कि यूपी में नोटबंदी का मामला उठाया तो फेल हुए, अब यहां भी होंगे।
8. केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सभा में बोले हम आंख में आंख डालकर राजनीति करते हैं।
9. पीयूष गोयल केन्द्रीय रेल मंत्री ने जीएसटी को व्यापार को गति देने वाला बताया।
10. राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बोले कांग्रेसजनों को पाकिस्तानी पीएम अच्छे लगते है।
11. केन्द्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा व यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय भी प्रेस वार्ता कर कई आरोप लगा गए।

(नेताओं की सभा, प्रेस वार्ता में प्रमुख बयान पर आधारित है)

इन्होंने भी लगाए आरोप
- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने जिले में चार सभाएं ली और कांग्रेस-भाजपा दोनों पर आरोप ही लगाए। गहलोत-राजे दोनों को घेरा।


पत्रिका ने बताया जन एजेंडा

प्रचार और चुनावी शोर में राजनीति पार्टियों के नेता भले ही ज्यादा समस्याओं व समाधान पर न बोले हो लेकिन पत्रिका ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का एजेंडा और पूरे जिले का 10 बिन्दु एजेंड़ा अलग से मतदाताओं को बताया। किसानों, ग्रामीणों और शहरवासियों की क्या समस्या है व क्या समाधान हो सकते हैं वह पत्रिका ने बताया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BUzjHf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment