रिकॉर्ड मतों से जीते जोशी, 14वीं बार अध्यक्ष निर्वाचित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के वर्ष 2018-19 के लिए बुधवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर रणजीत जोशी ने लगातार 14 वीं बार जीत का परचम फहराया। उपाध्यक्ष पद पर सज्जनसिंह करणावट और महासचिव पद पर प्रहलाद सिंह भाटी ने जीत दर्ज की। सहसचिव पद के लिए गजेन्द्रसिंह तंवर, पुस्तकालय सचिव पद के लिए डिंपल भाटी और कोषाध्यक्ष पद पर बीरबल विश्नोई को निर्वाचित घोषित किया गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी मंछाराम ताडा के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए रणजीत जोशी को सर्वाधिक 1414 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय जैन को 572 मत प्राप्त हुए। इनके अलावा श्यामसिंह चौहान गादेरी को 428 व शेख कमरूद्दीन को 37 मत प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद पर सज्जनसिंह कर्णावट को विजेता घोषित किया गया। कर्णावट को 605 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल देवड़ा को 541 मत मिले। इसी पद के लिए श्रीराम चौधरी को 420, रामेश्वर दवे को 475, आरएस चूंडावत को 449, स्नेहलता जोशी को 63 व एमडी कल्ला को 93 मत प्राप्त हुए।

महासचिव पद के लिए निर्वाचित प्रहलादसिंह भाटी को 1038 मिले। जबकि राजकुमार यादव को 870, द्वारकेश व्यास को 442, अनिरुद्ध सिंह को 33 व खगेन्द्र ओझा को 39 मत प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित बीरबल विश्नोई को 521 मत प्राप्त हुए।
जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजेंदर पुरी को 383, आशीष पुरोहित को 366 , कलाम को 352, भवानी सिंह सोढा को 244, मनोज सिंह को 286, कृपाराम को 182 व हेमंत को 103 मत प्राप्त हुए।

सह सचिव पद पर
गजेन्द्र सिंह तंवर 939 मत प्राप्त कर विजयी रहे। इसी पद के लिए अभय पुरोहित को 405

जय सिंह भाटी को 303, माँगीलाल को 339, विजयराज कल्ला को 228 व विकास गौड को 219 प्राप्त हुए।
गजेन्द्र सिंह तंवर अपने निकटतम प्रत्याशी अभय पुरोहित से 534 मतों से जीते।

पुस्तकालय सचिव
डिम्पल भाटी 957 मत लेकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 347 मतों से विजयी हुई, इसी पद के लिए भगवती पंवार को 610 भरत कुमार को 100, दिनेश चौधरी को 534, राजेश कुमार को 51, नरेश कुमार को 203 व विनोद शर्मा को 173 मत प्राप्त हुए जबकि 47 वोट खारिज हुए।

मुख्य चुनाव अधिकारी मंछाराम ताडा के अनुसार छह पदों के लिए कुल 3021 मतदाताओं में से 2474 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 82 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2STFlh0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment