स्टार प्रचारक भी नहीं बदल पाए प्रत्याशियों के सितारे, मोदी, शाह, राजनाथ, राजे ने 10 क्षेत्र में दौरे किए, 7 सीटों पर हार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. विधानसभा चुनाव में भाजपा के चार सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में दस विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं की, लेकिन इनमें से सात में भाजपा को सबसे बड़ी हार मिली। भाजपा की स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जोधपुर संभाग में 25 नवम्बर से प्रचार शुरू किया था। उन्होंने जिले के बिलाड़ा, ओसियां, भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं की। इनमें बिलाड़ा क्षेत्र से अर्जुनलाल गर्ग 9618 वोटों से हारे। ओसियां में भाजपा के भैराराम चौधरी को 27 हजार 590 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा। जबकि भोपालगढ़ क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और महिला व बाल विकास राज्यमंत्री कमसा मेघवाल तीसरे नम्बर पर रही। दूसरे स्टार प्रचारक, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने 2 दिसम्बर को बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की थी। यहां से अर्जुनलाल गर्ग मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे थे। लेकिन वे कांग्रेस के हीराराम से 9 हजार 618 वोटों से हार गए।

मोदी की तीन क्षेत्रों में जनसभा, दो में हारे
भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने शहर विधानसभा क्षेत्र के बरकतुल्लाह खां स्टोडियम में जनसभा कर शहर, सरदारपुरा और सूरसागर विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को सम्बोधित किया था। लेकिन भाजपा की जिले में सबसे बड़ी हार भी सरदारपुरा में हुई। यहां भाजपा प्रत्याशी शंभू सिंह खेतासर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से 45 हजार 597 वोटों से हार गए। शहर विधानसभ क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसाली को कांग्रेस की मनीषा पंवार से 5 हजार 849 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि सूरसागर विधानसभ क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सूर्यकांता व्यास ने कांग्रेस के अयूब खान को 5 हजार 763 वोटों के अंतर से हराया।

शाह ने दो क्षेत्रों में की जनसभा, दूसरी बड़ी हार यहीं हुई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोहावट व फलोदी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं की जनसभा की थी। लोहावट में भाजपा प्रत्याशी व निर्वतमान मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर 40 हजार 876 मतों के अंतर से हारे। यह जिले में दूसरी सबसे बड़ी हार रही। हालांकि फलोदी में भाजपा के प्रत्याशी पब्बाराम बिश्नोई ने कांग्रेस के महेश कुमार व्यास को 8 हजार 737 वोटों से हरा कर भाजपा को जिले में दूसरी जीत दिलाई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GbDaDT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment