video :  न्यू वोटर्स का वोट संकल्प और फेक न्यूज से दूर रहने का वादा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.आजकल लोग सोशल साइट्स पर तोड़मरोड़ कर बनाए गए गलत वीडियो, फोटो और टैक्स्ट मैसेज डाल देते हैं, जिससे लोग सही और गलत के बारे में नहीं जान पाते हैं। नतीजतन लोग भड़क जाते हैं और झगड़ा कर बैठते हैं। अगर आप एेसी कोई अपुष्ट सूचना, वीडियो या फोटो देखें तो उस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया न दें। अधिकृत मीडिया हाउस या वेबसाइट के अलावा अगर कहीं से कोई सूचना मिले तो उसकी पुष्टि जरूर करें। राजस्थान पत्रिका और फेसबुक के शुद्ध का युद्ध साझा अभियान के तहत शुक्रवार को सोजती गेट स्थित लक्की शिक्षण संस्थान के लक्की बाल निकेतन के विद्यार्थियों को फेक न्यूज के खिलाफ जागरूकता और मतदान करने का संदेश दिया गया। नवमतदाताओं को वोट देने व दिलवाने का संकल्प करवाया गया।

कार्यक्रम में पत्रिका टीम की ओर से विद्यार्थियों को फेक न्यूज की पहचानने के बारे में जानकारी दी गई। मतदाताओं को पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से फेक न्यूज पहचाने और उस पर यकीन न करने के बारे में बताया गया। इस मौके प्रिंसिपल एम एन रॅाय ने छात्र-छात्राओं को मतदान के दिन 7 दिसम्बर को अधिक से अधिक वोट दिलवाने की शपथ दिलवाई गई। उन्होंने कहा कि आज के समय में एेसे कार्यक्रमों की बहुत आवश्यकता है और युवाओं को मतदान का प्रतिशत बढ़वाने में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर कलाकार अमित व्यास ने वोट दो वोट दो नुक्कड़ नाटक के कुछ दृश्य प्रस्तुत कर नव मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर युवाओं को मतदाता जागरूकता के पेम्पलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रिंसिपल एम एन रॉय, प्रधानाचार्या नीतू शर्मा, कैलाश टाक और एस एस बोहरा सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में छात्र छात्राआें ने जोश, उमंग और उत्साह के साथ शिरकत की।

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2E6mKL7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment