ओसियां के पांच प्रत्याशियों ने 10 दिन के चुनाव प्रचार में 7.23 लाख रुपए खर्च किए, भाजपा के भैराराम खर्च में रहे अव्वल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. ओसियां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पांच प्रत्याशियों ने महज 10 दिनों में 7.23 लाख रुपए खर्च किए। इनमें सबसे ज्यादा भाजपा के प्रत्याशी भैराराम चौधरी ने 2.49 लाख रुपए खर्च किए। ओसियां में भाजपा, कांग्रेस और कांग्रेस से बागी हुए निर्दलीय प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला चुनाव खर्च में भी नजर आ रहा हैं। भाजपा के भैराराम चौधरी व कांग्रेस की दिव्या मदेरणा के खर्च में महज 588 रुपए का अंतर हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह भाटी ने 2 लाख 11 हजार 282 रुपए खर्च किए।

चाय, नाश्ते, डीजल सहित प्रचार के 2.49 लाख बकाया
भाजपा प्रत्याशी भैराराम चौधरी ने 26 नवम्बर तक 2 लाख 49 हजार 522 रुपए खर्च किए। इनमें से 1 लाख 8 हजार 886 रुपए आयोग ने संशोधित कर जुड़वाए। यह रुपए वाहन और टेंट के थे, इनमें वाहन मालिक व टेंट मालिक के नाम नहीं थे। चौधरी के खर्च में सबसे खास बात यह कि उन्होंने खर्च के 2.49 लाख रुपए बकाया बताए हैं, इनमें चाय, नाश्ते, वाहन, डीजल तक के रुपए उधार बताए हैं। वहीं चौधरी ने नामांकन भरते समय 18 हजार 793 रुपए खर्च किए।

वाहनों पर सबसे ज्यादा खर्च
कांग्रेस से दिव्या चौधरी ने 2 लाख 48 हजार 974 रुपए खर्च किए। इनमें से सबसे ज्यादा वाहनों पर खर्च किया गया।

खर्च में भी दोनों पार्टियों से मुकाबला

निर्दलीय उम्मीदवार महेंद्र सिंह भाटी ने चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबले में बदलने के बाद चुनाव प्रचार के खर्च में भी पीछे नहीं है। निर्दलीय प्रत्याशी होने के बावजूद भाटी ने 10 दिनों में 2 लाख 11 हजार 282 रुपए खर्च किए है। इनमें सबसे ज्यादा खर्च वाहनों पर किया हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SjSShG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment