जोधपुर शहर : ट्रेफिक की समस्या का समाधान चाहिए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा के तहत जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र का संवाद जालोरी गेट के अंदर आयोजित किया गया। यहां लोगों ने सबसे बड़ी समस्या बढ़ते ट्रेफिक को माना। साथ ही लोगों ने कहा कि राजनैतिक दल महज वोट मांगने तक ही जनता की सुध लेते हैं। उसके बाद आमजन की समस्या से किसी को कोई सरोकार नहीं है। जागो जनमत यात्रा टीम ने क्षेत्र के लोगों के साथ जन एजेंडा साझा किया और लोगों ने क्षेत्र की समस्याएं और समाधान भी बताए।
कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि भीतरी शहर में बढ़ते ट्रेफिक के कारण बाहर से आने वाले लोगों को हेरिटेज नजारे देखने में कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। उधर, ही सभी ने शहर के बाहर बढ़ते ट्रेफिक व गंदगी को सबसे बड़ी समस्या माना। लोगों ने उलाहना दिया कि विधायक गंदगी को नगर निगम से क्यों जोड़ते है। वहीं लोगों ने वर्तमान विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में कहीं पर भी विकास पर खर्च किया पैसा नजर नहीं आ रहा। इस मौके पर राजेश रामदेव, प्रभात बोराणा, अभिषेक, तुषार, कमलेश, शंभूसिंह, संतोकसिंह, बेबी नंदा, भानू, अनूप, कपिल, विक्कू, मंडल, विकास राघवाणी, मयंक देवड़ा व पार्षद सुरेश जोशी सहित कई जने मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T7sl8v
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment