सरदारपुरा : ' विकास सिर्फ चुनावी साल में नहीं, पूरे पांच साल हो '

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा के तहत सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के मंडोर में हुए संवाद कार्यक्रम में लोगों ने जाति नहीं बल्कि विकास की राजनीति की बात कही। साथ ही भाजपा और कांग्रेस की सरकार में विकास की गति प्रभावित होने का दर्द भी बयां किया। क्षेत्र के लोगों के साथ जन एजेंडा साझा किया गया और लोगों ने क्षेत्र की समस्याएं और समाधान भी बताए।


क्षेत्र की नागादड़ी से सुरपुरा बांध तक की नहर की बदहाली का मामला प्रमुखता से उठाया गया। कई लोग क्षेत्र से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सक्रियता पर सवाल उठाते नजर आए। हालांकि कुछ लोगों ने विधायक निधि से राशि खर्च करने पर संतोष भी जताया। लेकिन राज्य सरकार की कई नीतियों पर भी लोगों ने जमकर कोसा। महिलाओं ने जहां सुरक्षा और राशन नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया तो वहां मौजूद व्यापारियों ने जीएसटी को व्यापार का कमर तोडऩे वाला बता अपनी पीड़ा व्यक्त की। मंडोर से आखलिया तक मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था पुख्ता करने की मांग पुरजोर तरीके से उठी और लोगों ने एलिवेटेड रोड की मांग भी रखी। क्षेत्रवासियों की प्रमुख पीड़ा यह भी थी कि चाहे कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही सरकारों में विकास सिर्फ अंतिम चुनावी साल में ही होता है। संवाद में जगदीश पंवार, मयंक देवड़ा, संजय कच्छवाह, निर्मल कच्छवाह, लक्ष्मण सोलंकी, रामेश्वर गहलोत, बलवीर भाटी, विजय नायक, लक्ष्मण परिहार, रजनीश मिश्रा, नसीम बेगम, जमीला, यशवंत देवड़ा व नितिन कच्छवाह आदि ने भाग लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zeEVun
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment