नशे के आदी दोस्त के लिए जेल में जूतों में छिपाकर ले जा रहा था स्मैक, इस तरह चढ़ा पुलिस के हत्थे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

देश की सबसे सुरक्षित जेलों में शुमार जोधपुर जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मोबाइल व मादक पदार्थ ले जाना थम नहीं रहा है। जेल के मुख्य गेट पर तलाशी के दौरान बंदी से मिलने पहुंचे एक युवक के जूतों के तलवे में छुपाई स्मैक की तेइस पुडि़यां जब्त कर युवक को गिरफ्तार किया गया है।

उप निरीक्षक बुद्धाराम ने बताया कि शहर के बम्बा बारी निवासी अकबर पुत्र मोहम्मद ईस्माइल जेल में बंद अपने मित्र जावेद से मिलने के लिए गया था। मुख्य गेट पर आरएसी के जवानों ने उसकी तलाशी ली। मेटल डिटेक्टर व स्कैनर मशीन से जांच करने पर उसके जूतों के तलवे में संदिग्ध वस्तु होने का पता लगा। जूतों के तलवे खोलकर जांच की गई तो पाउडर से भरी तेइस पुडि़यां मिली। जांच करने पर यह स्मैक निकली। इन पुडि़यों से करीब पांच ग्राम स्मैक जब्त की गई।

सूचना पर रातानाडा थाना पुलिस जेल पहुंची और स्मैक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अकबर (19) को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश करने पर एक दिन के रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अकबर स्मैक का आदी है। उसका दोस्त जावेद जेल में बंद है। जावेद ने उससे जेल में स्मैक पहुंचाने का आग्रह किया था। जिस पर वह स्मैक लेकर जेल पहुंचा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Akvbyk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment