जोधपुर हमराह : आप आएंगे तो बहुत कुछ पाएंगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सुबह की खुशगवार फिजा,मंद-मंद बयार, वॉकिंग, जॉगिंग, खेल, गीत, संगीत, रोचक,मनोरंजक और ज्ञानवृद्धक कार्यक्रमों के संग सेहत की सुबह। संडे मॉर्निंग गुलाबी ठंड में कुछ एेसा ही खूबसूरत होगा नजारा। आप भी सपरिवार बन सकते हैं इस खूबसूरत ईवंट के साक्षी। न कोई टिकट न कोई पास और सबकुछ फ्री में होगा आपके आसपास। यानी जोधपुराइट्स के लिए फुल फ्री एंटरटेनमेंट। कीजिए खुद से कमिटमेंट कि यहां पहुंच कर करेंगे फुल एन्जॉयमेंट।

यहां एन्जॉय का सुनहरा मौका
राजस्थान पत्रिका की ओर से इस रविवार को फिर से उमंग..उल्लास और ऊर्जा की तरंगें बिखेरते हुए मस्ती व रोमांच का फ्री कार्निवाल यानी हमराह पाल रोड सुभाषनगर क्षेत्र में होगा। फ न व फि टनेस के कार्निवाल में सभी के लिए फ्री एंट्री रखी गई है। इस दौरान पाल रोड सुभाषनगर क्षेत्र बीएसएनएल ऑफिस से दूरसंचार कॉलोनी तक थीम रोड बनेगी। यहां सुबह 6.30 से 9 बजे तक जोधपुर के हमराही कोई भी क्रिएटिव एक्टिविटी कर सकेंगे। तो फिर लगा लीजिए घड़ी और मोबाइल में अलार्म। आप घर पर सोते रह गए तो चूक जाएंगे और यहां पहुंचेंगे तो बहुत कुछ पाएंगे। यानी मस्ती और मनोरंजन का खजाना।

वॉव फ्री एक्टिविटी जोन
इस थीम रोड को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से व्हीकल फ्री घोषित किया जाएगा। व्हीकल फ्री रोड दरअसल एक्टिविटी फ्री रोड होगी। यहां मॉर्निंग वॉकर्स के लिए नॉन फॉर्मल व फ्री एक्टिविटी जोन होंगे। बच्चों, युवा से लेकर बुजुर्ग, कोई भी आकर किसी भी एक्टिविटी जोन में पार्टिसिपेट कर सकता है।

यहां 20 से अधिक एक्टिविटीज होंगी

करीब दो घंटे के दौरान थीम रोड पर 2० से अधिक एक्टिविटीज होगी, जो आपको तरोताजा कर देंगी। इसमें वॉकिंग और जॉगिंग के साथ पारंपरिक खेल का रोमांच होगा। बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए स्केटिंग, सेल्फ डिफेंस, योगा, कराटे, बैडमिंटन, वेस्टर्न डांस, डोज बॉल, जिम्नास्टिक जैसे ईवंट भी होंगे। छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेल के विजेताओं को हाथों-हाथ पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कुछ क्रिएटिव करने वालों के लिए रंगोली व पेन्टिंग रखी गई है। बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर होंगे, जहां वे फ्री में स्वास्थ्य जांच करवा सकते हैं।

इनका रहेगा विशेष

सहयोग भारत सेवा संस्थान के नरपतसिंह कच्छवाह, अध्यात्म विज्ञान सत्संग केन्द्र चौपासनी के रामदयाल चौधरी, एक्यूप्रेशर के राजेन्द्र सांखला व किशनलाल प्रजापत, आरोग्य निदान केन्द्र के राजेश गुप्ता, रणछोड़ शहनाई वादन के राजेंद्र परिहार, स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता अभियान के सुरेंद्र भंडारी, पशुपति आर्ट स्कूल के अमित जोशी, हल्ला बोल मंच के अमित व्यास, अरविन्द अश्विनीकुमार जोशी, मैलोडी किंग्स ग्रुप के माजिद हुसैन सहित क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहेगा।

यहां करें सम्पर्क
मनोरंजन के खजाने से भरपूर हमराह से जुडऩे व अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 94138-64331 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DH1quJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment