जोधपुर. राजस्थान विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियता देखने को मिल रही है। जहां पार्टी के दिग्गज नेताओं सहित कार्यकर्ताओं व टिकट की उम्मीद लगाए बैठे दावेदार अपनी-अपनी ताल ठोक रहे हैं। वहीं आमजन में भी इस बार के चुनावों को लेकर खासा जोश देखने को मिल रहा है। चुनावी सुगबुगाहट में सबसे अधिक उपयोग व प्रयोग सोशल मीडिया का किया जा रहा है। युवाओं के इस मीडियम से जुड़े होने के कारण एक बड़े वर्ग को जोड़े रखने के लिए सभी पार्टियां व दावेदार नित नए हथकंडे आजमा रहे हैं। इस बीच सबसे अधिक समस्या फेक न्यूज की मानी जा रही है। चुनावों में रुझान को देखते हुए कुछ तत्वों की ओर से ऐसी भ्रामक जानकारियों का आदान-प्रदान किया जाने लगा है जिससे आमजन यह समझ नहीं पाता कि कौनसी बात सही है और किस बात पर उसे ध्यान देते हुए प्रतिक्रिया देनी है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पत्रिका की ओर से अपने पाठकों व दर्शकों सहित आम जनजीवन के लोगों को सही व उपयोगी जानकारी देते हुए फेक न्यूज से किस प्रकार समझ कर दूर रहा जाए। इसको लेकर जन एजेंडा शुद्ध का युद्ध कार्यशाला का आयोजन सोमवार को जोधपुर के मानजी का हत्था स्थित पत्रिकायन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जोधपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े दावेदार, चेंजमेकर व आमजन ने इस कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला में स्लाइड शो के माध्यम से जागरूक किया गया। इसके बाद सभी ने मिलकर स्वच्छ राजनीति का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PaYde4
0 comments:
Post a Comment