दीपावली के बाद अब हर माह स्वच्छ वार्ड के निरीक्षक को मिलेंगे पुरस्कार, इस घोषणा के बाद साफ होने लगा है जोधपुर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में दीपोत्सव के मौके पर साफ-सफाई करने के उद्देश्य से की गई पुरस्कार की घोषणा के पहले ही दिन निगम की स्वच्छता टीमें एक्टिव हो गई। वार्ड स्वच्छता निरीक्षक ने अपने-अपने क्षेत्र की सडक़ों और गलियों को साफ करने के लिए सुबह से शाम तक टीमों को दौड़ाया। निगम के पास शाम तक 200 अलग-अलग स्थानों पर सफाई के विशेष अभियान की रिपोर्ट प्राप्त हुई। निगम आयुक्त दुर्गेश बिस्सा ने बताया कि दीपावली पर्व पर शहर को साफ रखने के लिए यह पुरस्कार योजना लागू की गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर प्रत्येक माह श्रेष्ठ सफाई रखने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान राशि प्रथम आने वाले निरीक्षक को 51 सौ रुपए, दूसरे स्थान वाले को 31 सौ रुपए और तीसरे स्थान वाले को 21 सौ रुपए दी जाएगी।

पहले दिन प्रमुख सडक़ें चमकाई

अभियान के पहले दिन मॉनिटरिंग के लिए निगम के अधिकारी फील्ड निरीक्षण को पहुंचे। रेलवे स्टेशन, रेजीडेंसी रोड, जालोरी गेट सहित शहर की प्रमुख सडक़ों को चमकाया गया। अभी तीन दिन और ग्राउंड निरीक्षण के बाद पुरस्कार तय होंगे।

मशीनरी भी अतिरिक्त लगेगी

निगम ने अभी जेसीबी और ट्रैक्टर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक किराये पर ले रखे हैं। लेकिन इसकी अवधि बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। अब सफाई के काम आने वाली यह मशीनरी शाम तक शहर में दौड़ेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P9hdtf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment