बैनर लगाकर चुनाव के बहिष्कार करने के लिए प्रशासन को चेताया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

शहर के बाइजी के तालाब क्षेत्र में डेंगू से दो जनों की मौत के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। क्षेत्र के लोगों ने घांचियों की बगीची के पास बैनर लगाकर सरकारी लापरवाही के कारण चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। बैनर पर लिखा है कि 'डेंगू से बचाव नहीं तो वोट नहीं' बाइजी तालाब के मोहल्ला विकास समिति के सचिव राजेश बोराणा ने बताया कि क्षेत्र में किशोर हिमांशु की मृत्यु के बाद लोगों ने आक्रोश है। क्षेत्र में मच्छरों का आतंक होने से बीमारियों के हालात हैं। इसके बावजूद प्रशासन नहीं चेत रहा है। मामले के मद्देनजर लोगों ने दीपावली मनाने से इनकार किया है।

राजेश बोराणा ने बताया कि त्योहार के मौके पर लोग दो दिन उपवास करेंगे। लोगों ने बैनर लगाकर चुनाव का बहिष्कार करने के लिए चेता दिया है। लेकिन अफसरों की नींद नहीं खुल रही है। क्षेत्र के लोगों ने सीएमएचओ डॉ. सुनील बिस्ट के डेंगू से मौत नहीं होने की अधिकारिक व्यू पर एतराज जताया है। लोगों ने कहा कि दीपावली के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2D2vbGd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment