जोधपुर/ओसियां.
रेलवे लाइन पर शनिवार सांय को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां एक युवक और युवती ने एकसाथ चुनरी बांधकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर ओसियां पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शवों को ओसियां राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। लेकिन रात हो जाने से पोस्टमार्टम नहीं किया गया। दोनों शवों का रविवार को पोस्टमार्टम हो सकता है। फिलहाल इन शवों की कोई शिनाख्त नहीं हुई है। युवक युवती दोनों युवावस्था के ही नजर आ रहे हैं।
युवक के नीली जीन्स व काला सफेद टीशर्ट एवं युवकी ने लाल कुर्ता व पीला लहंगा पहन रखा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओसियां रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रॉसिंग प्वाइंट से थोड़ा दुर जोधपुर की तरफ बड़ाबास में शनिवार सांय लगभग 6 बजे रेलवे लाइन पर एक युवक और युवती के शव पड़े मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लिया।
युवक, युवती दोनों जैसलमेर से जोधपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी के आगे कुदे हैं। मालगाड़ी के दोनों शवों के ऊपर से गुजर जाने से शव क्षत विक्षत हो गए। शवों की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QiwbcP
0 comments:
Post a Comment