फलोदी. शहर के मलार रोड स्थित नगरपालिका के कचरा संग्रहण केन्द्र पर आए दिन आग लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। कभी छोटे क्षेत्र तो कभी बड़े भू-भाग में यहां लगने वाली भीषण आग लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।
दरअसल शुक्रवार रात यहां भडक़ी भीषण आग शुरूआती दौर में तो काफी कम तथा छोटे क्षेत्र में ही थी, लेकिन कुछ ही समय बाद हवा की रफ्तार बढऩे के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग करीब आधा किमी क्षेत्र में फैल गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची दमकल व नगरपालिका के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन हवा की रफ्तार के चलते दमकल से निकलने वाली पानी की बोच्छारें आग पर काबू पाने में विफल साबित होती रही और आग फैलती रही। फिर देर रात करीब ३ बजे एकबारगी आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तडक़े फिर आग की लपटें उठने लगी तो बार-बार दमकल की मौके पर आवाजाही लगी रही।
हवा की रफ्तार बढऩे से फैली आग
कचरा संग्रहण केन्द्र पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हल्की आग लगी थी तथा नगरपालिका की दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर तत्काल काबू पा लिया। फिर रात करीब 8 बजे सडक़ के आस-पास कचरे में आग भडक़ी तो दमकल के मौके पर पहुंचने के बाद ओर ज्यादा फैलती रही और कचरा संग्रहण केन्द्र के करीब आधा किमी भू-भाग से आग की लपटें व धुएं के गुबार उठने लगे।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार अर्जुनदान चारण, नगरपालिका राजस्व निरीक्षक विक्रमङ्क्षसह, जयप्रकाश रंगा, प्रेम गुचिया, दमकल कर्मी जगदीश शर्मा व अशोक व 15-20 सफाईकर्मियों ने मौके पर मोर्चा संभाला। देर रात करीब 3 बजे तक फलोदी की दमकल को कई बार पानी भरकर मौके पंहुचना पड़ा। इस दौरान ओसियां की दमकल को भी मौके पर बुलाया गया।
बार-बार हो रही घटना
कचरा संग्रहण केन्द्र पर पिछले कुछ माह में आग लगने की घटना बार-बार हो रही है। कचरा संग्रहण केन्द्र के निकट ही आवासीय क्षेत्र है। इससे यहां आग लगने के कारण नुकसान की आशंका बनी रहती है तथा हवा का रुख आवासीय इलाकों की ओर होने पर तो लोगों को धुएं की समस्या से जूंझना पड़ता है। एैसे में यहां आग लगने के कारणों पर रोकथाम के प्रयास करने की आवश्यकता है। जिससे रोजाना इस तरह की घटना न हो।
इन्होंने कहा
दोपहर आग लगने पर तत्काल काबू पा लिया गया और रात भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और आज भी दमकल को मौके पर भेजकर शेष जगहों पर पानी डाला गया। यहां बार-बार आग लगने के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए है तथा जल्द ही समाधान होगा।
अविनाश शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका, फलोदी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SG0M5I
0 comments:
Post a Comment