पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के चुनाव लडऩे की संभावना के चलते सरदारपुरा सीट पर बीजेपी ने उतारे खेतासर, फिर खेल रहे दांव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सरदारपुरा विस क्षेत्र से कांग्रेस से अशोक गहलोत के चुनाव लडऩे की संभावना है। 2013 में मोदी लहर के बावजूद भाजपा के शंभूसिंह खेतासर को 18000 मतों के अंतर से हरा कर उन्होंने चुनाव जीता था। भाजपा ने शंभूसिंह खेतासर को यहां से फिर दोहराया है। कांग्रेस की सूची आना अभी बाकी है। खेतासर राजपूत समाज में अच्छी पैठ रखते हैं। इसी कारण इनको तवज्जो दी गई है। एक कारण यह भी है कि ओसियां पर भी अपनी दावेदारी जता रहे थे लेकिन वहां से भैराराम का टिकट काटना मुमकिन नहीं हो रहा था। इसीलिए इनको यहां से मैदान में उतारा गया है।

सीट - सामान्य
- उम्मीदवार व पार्टी - शम्भूसिंह खेतासर, भाजपा
- जेंडर - पुरुष
- उम्र - 68 वर्ष

-पेशा - राजनीति
- राजनीतिक अनुभव - करीब 30 से अधिक वर्षों का
- पहले बागी रहे हों तो - निर्दलीय लड़े थे
- प्रदेश में राजनीतिक आका कौन - कोई नहीं
- कोई आपराधिक मामला - नहीं

मिठाई खिलाई, आतिशबाजी की
शंभूसिंह खेतासर के परिवार के लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। वहीं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया। खेतासर पूरे दिन दिल्ली में ही रहे। ऐसे में उनसे बात नहीं हो पाई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FfkQJH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment