सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से 7वीं बार मैदान में उतरी वयोवृद्ध सूर्यकांता व्यास, कहा अभी मैं जवान हूं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भाजपा की सबसे वयोवृद्ध उम्मीदवार सूर्यकांता व्यास ‘जीजी’ को सातवीं बार चुनावी मैदान में उतारा गया है। सूरसागर सीट से पिछले दो बार से विधायक हैं। ब्राह्मण वोट बैंक के कारण भाजपा में वह सबसे मजबूत चेहरा मानी जा रही है। वसुंधरा राजे से नजदीकी का फायदा उनको मिला है। हालांकि 80 पार की उम्र को लेकर अटकलें थी कि भाजपा किसी दूसरे चेहरे को मौका दे सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सीट - सामान्य
- उम्मीदवार व पार्टी - सूर्यकांता व्यास, भाजपा
- जेंडर - स्त्री
- उम्र - 80
-पेशा - राजनीति
- राजनीतिक अनुभव - 40 साल से अधिक
- प्रदेश में राजनीतिक आका कौन - पहले भैरोसिंह शेखावत, अब वसुंधरा राजे से नजदीकी
- कोई आपराधिक मामला - नहीं

भरोसे पर खरी उतरुंगी

सूर्यकांता व्यास ने सातवीं बार टिकट मिलने पर कहा कि वह अभी जवान है और कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। इस बार भी चुनाव में जीतेंगे और जनता के फिर से काम करवाएंगे। इधर टिकट मिलने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qH167F
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment