कांग्रेसी नेता सहाय ने भाजपा को बताया झूठ की सरकार, कहा पीएम मोदी मदारी और उनके मंत्री जमूरे हैं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कान्त सहाय ने सरदारपुरा स्थित एक होटल में पे्रस वार्ता में वर्तमान सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सीएम वसुंधरा राजे झूठ का शासन चला रही हैं। इस बार कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी से नहीं बल्कि झूठ से है। उन्होंने कहा कि मोदी और राजे का जाना तय है। भाजपा का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण कार्य यह रहे कि उन्होंने गरीबों से जुड़े कार्यों व योजनाओं को नजरअंदाज किया है। मनरेगा के कार्यों को रोक देने से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाला विकास रुक गया है। इस कारण बड़े पैमाने पर राजस्थान से गरीब मजदूरों को पलायन करना पड़ा है। देश के सारे इलाकों में राजस्थानी व्यवसायी बहुत पहचाने जाते हैं लेकिन वसुंधरा राजे की सरकार के दौरान यहीं के व्यवसायी परेशान हो रखे हैं। अशोक गहलोत को राजस्थान का गांधी कहा जाता है और उन्होंने बहुत शालीनता से सरकारें चलाईं और राज्य का विकास किया लेकिन वर्तमान सरकार से सभी वर्ग परेशान है। उन्होंने मीडिया को याद दिलाया कि वर्तमान सरकार काला कानून लाने वाली थीं। लेकिन लोकतंत्र की मजबूती के कारण उनके मंसूबे पूरे नहीं हो सके।

जोधपुर के साथ किया सौतेला व्यवहार

जोधपुर के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए सरकार ने पानी, सडक़ जैसे जरूरी मुद्दों तक को नजरअंदाज किया है। सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं और सिर्फ घोषणाएं और पोस्टरबाजी कर नई पारीपाटी शुरू कर के रख दी है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी पार्टी के मदारी हैं तो उनके मंत्री जमूरे हैं। वे जैसा बोलते हैं यह समर्थक वैसा ही राग अलापते हैं। राजनीति में विकास, बेरोजगारी व किसानों के हालात व स्कीम पर बातें होती थीं लेकिन मोदी व वसुंधरा राज में इनको छला जा रहा है। उन्होंने मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि अब तक के प्रधानमंत्रियों के विदेशी दौरे एक तरफ और मोदी के दौरे एक तरफ, इसके लिए उन्हें ऑस्कर जैसा अवॉर्ड मिलना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PQvF9L
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment