जोधपुर/फलोदी.
फलोदी-नागौर स्टेट हाइवे पर खीचन के निकट रेलवे फाटक के पास शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो बाइक में भिडन्त हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया। मौके पर पंहुची 108 एम्बूलैंस ने दोनों को फलोदी के राजकीय चिकित्सालय पंहुचाया।
सड़क दुर्घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार खीचन से पहले रेलवे फाटक के निकट खीचन की तरफ मोड़ में दो बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में खीचन निवासी जितेन्द्र व धोरू भोपालगढ़ निवासी हाल निवासी बापिणी अशोक घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए और लोगों ने तत्काल 108 एम्बूलेंस को सूचना दी। एम्बूलेंस से दोनों को राजकीय चिकित्सालय पंहुचाया गया। जहां अशोक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर एसआई पूनमाराम राजकीय चिकित्सालय पंहुचे तथा घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ALsVl0
0 comments:
Post a Comment