मारवाड़ की राजनीति में तडक़ा लगाने 24 को सीएम राजे, 3 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी आएंगे जोधपुर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नामांकन वापसी के अंतिम दिन 22 नवम्बर के बाद राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान जोड़ पकड़ेगा। भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल लोगों के कार्यक्रम एक-एक कर आना शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 24 नवम्बर को जोधपुर देहात जिले के दौरे पर रहेगी। देहात जिलाध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला ने बताया कि सुबह 11 बजे ओसियां, 12 बजे भोपालगढ़ और दोपहर एक बजे बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीएम की सभाएं होगी। स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और निर्मला सीतारमण भी आगामी दिनों में जोधपुर आ सकती हैं।

मोदी 3 को आएंगे

केन्द्रीय राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान स्टार प्रचारक जोधपुर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जोधपुर में तीन दिसम्बर को जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यह सभा एयरफोर्स सेंट्रल स्कूल के निकट स्थित चामी पोलो मैदान में होगी। शेखावत के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महामंत्री महेन्द्र मेघवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S3RcZi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment