रिश्तेदारों को रतजगा का देने निकला था निमंत्रण, फिर घर आई मौत की खबर ने सब चौंक पड़े

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत नागौरी बेरा में किसान कन्या राजकीय विद्यालय के पास गंभीर अवस्था में मिले एक युवक की मंगलवार को महात्मा गांधी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फलोदी के पास कोलू पाबूजी में भीलों की ढाणी निवासी भाकरराम (18) पुत्र लालाराम भील सोमवार को किसान कन्या विद्यालय के पास मिला था। एंबुलेंस से उसे महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा और मृतक के पिता लालाराम की शिकायत पर मर्ग दर्ज किया है।

 

पुलिस के अनुसार मृतक के घर रतजगा था और वह रिश्तेदारों को इसका निमंत्रण देने गत 11 अक्टूबर को फलोदी स्थित ननिहाल गया और वहां से वह सामराऊ चला गया। वहीं से उसने पिता को फोन कर बताया कि वह जोधपुर जा रहा है। जोधपुर में रिश्तेदारों को निमंत्रण देने के बाद वह कुछ रिश्तेदारों के साथ दर्शन करने ओमबन्ना के थान चला गया। वहां से लौटने के बाद उसकी हालत खराब हो गई। मृतक के मामा जस्सुराम ने लालाराम को फोन कर भाकरराम के किसी नशीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। किसी परिचित से बात करने पर पता लगा कि भाकरराम के मुंह से झाग निकल रहे हैं।

 

पिता ने लेन-देन के मामले में जताया संदेह


मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्र भाकरराम शादी समारोह में लाइट डेकोरेशन का कार्य करता था। इस कार्य में मामा जस्सुराम व भांजे भाकरराम के बीच लेन-देन का मामला चल रहा है। उन्होंने संदेह जताया है भाकरराम की मौत के पीछे यह वजह भी हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Clty6a
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment