ट्रेनों में थर्ड एसी के डिब्बे बढ़ाए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेल सेवाओं में थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी करने का निर्णय किया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार गाड़ी संख्या 22475/22476 हिसार-कोयम्बटूर-हिसार एक्सप्रेस में हिसार से 18 से ३० अक्टूबर तक व कोयम्बटूर से 20 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक 1 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इससे सादुलपुर, चूरू, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, लूणी, फ ालना, आबूरोड, अहमदाबाद, वसई रोड, मडगांव, मंगलौर व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी। गाड़ी संख्या 22477/22478 जोधपुर-जयपुर-जोधपुर सुपरफ ास्ट एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इससे जयपुर, फ ुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, राई का बाग व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 सीटें अधिक उपलब्ध होगी। एेसा होने से इस मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QXlY5H
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment