जोधपुर/फरारदेचू.
विधानसभा के चुनाव के दौरान अवैध एवं मदाक पदार्थों के धरपकड़ अभियान के तहत देचू पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थानाप्रभारी दीपसिंह भाटी ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे मुखबिर सूचना मिली की आसरलाई निवासी मनोहरसिंह पुत्र सांगसिंह के कृषि फार्म पर भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त आने वाला हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस थानाप्रभारी दीपसिंह भाटी,मुख्य आरक्षी मनोहरसिंह ने मय जाब्ते के साथ कृषि फार्म पर दबिश दी। इस दौरान नौ कट्टो व दो बोरी में भरा पड़ा दो क्विंटल डोडा पोस्त के साथ केम्पर गाड़ी सहित पीएस शेरगढ़ निवासी मनोहरसिंह पुत्र जुगतसिंह को गिरफतार किया गया। जबकि कार में सवार अर्जुनसिंह पुत्र गायड़सिंह निवासी निम्बा का गांव, आसरलाई निवासी मनोहरसिंह पुत्र सांगसिंह भाग गए। टीम में कार्रवाई करने वाले सभी पुलिकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। मामला की जांच शेरगढ़़ थानाप्रभारी सवाईसिंह को सौपी गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S64d5t
0 comments:
Post a Comment