संगठन की मजबूती के लिए करें महिलाएं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी. विजया राजे सिधिंया के जन्म शताब्दी के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा जिला फलोदी की ओर से शनिवार को जंभेश्वर भगवान मंदिर में महिला शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मोहनीदेवी उदाणी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में सिधिंया के राष्ट्र के प्रति योगदान पर चर्चा की गई एवं केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर कार्यकर्ताओं को सरकारी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की गई। सम्मेलन में जिला महामंत्री सरस्वती विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी राजपुरोहित, अणबी जाणी, जिला मंत्री लहरकंवर, तुलसीदेवी मेघवाल, मंडल अध्यक्ष फलोदी शहर सीमा चौहान, पश्चिम मंडल अध्यक्ष पप्पूदेवी विश्नोई, अनुकुमारी, पालूदेवी, ईमरतीदेवी, सुनिताकंवर आदि उपस्थित रही। इस दौरान महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में हाजन खेर खातुन को जिलामंत्री बनाने की घोषणा की। (कासं)

लोहावट.भाजपा महिला मोर्चो मंडल लोहावट द्वारा कस्बे में सोनारों को वास में शनिवार को विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी के उपलक्ष में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। महिला मोर्चो लोहावट मंडल अध्यक्ष तुलसी सोनी की अध्यक्षता में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सिंधिया के द्वारा राष्ट्र के प्रति दिए गए योगदान को याद किया गया। सम्मेलन में केन्द्र एवं राज्य सरकारोंं द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओंं के मिले लाभ के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर महामंत्री सीमा भाटी, उपाध्यक्ष अनिता सोनी, मंत्री मैना देवी, रेखादेवी, जतनदेवी, गीता, रेखा सोनी, गायत्री सोनी सपना सहित कई महिलाएं उपस्थित रही। (निसं)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OnQo4k
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment