बैठक में बोले एसपी समाजकंटकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बालेसर. जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजन दुष्यंत अपराधियों पर नकेल को लेकर काफी सख्त नजर आए। वे शनिवार को बालेसर थाना परिसर में सीएलजी बैठक में सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। बैठक विधान सभा चुनावी माहौल को लेकर हुई। एसपी ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सीएलजी सदस्यों का सहयोग मांगा। क्षेत्र में स्मैक का नशा दिनों दिन युवाओं को जकड़ता जा रहा है। स्मैक सहित अन्य नशों के कारण युवा गलत दिशा में जा रहे हैं। इसको लेकर पुलिस का सहयोग करें ताकि समय रहते इन भयंकर नशों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव में माहौल नहीं बिगड़े इसीलिए पुलिस तत्परता से अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रही है। फिर भी लोगों को कहीं लगे कि गलत हो रहा हो तो वे सीधा पुलिस को बताएं। वहीं उन्होंने लोगों द्वारा स्मैक की शिकायत के बाद थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह को निर्देश दिए कि वे दस दिन में स्मैकियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें व स्पेशल रिपोर्ट तैयार करें।

इस दौरान वृत्ताधिकारी अजीत सिंह राठौड़, एएसआई धन्नाराम, डूंगरराम, मगनाराम, सौभागाराम, बाबू खां, पूर्व सरपंच रेंवतराम, माणकराम, पूर्व सरपंच चैनाराम, भोजाराम, महावीर जैन, निजी बस यूनियन अध्यक्ष अर्जुन सिंह, एडवोकेट लादू सिंह इंदा, समाजसेवी मांगू खां, जिपस संतोष सांखला, खारी बेरी सरपंच अशोक प्रजापत, उपसरपंच विरम शर्मा, जुडि़या सरपंच हीरालाल लव्वा, ओमप्रकाश शर्मा, ट्रक यूनियन अध्यक्ष पूर्व सैनिक सुमेर खां, शिवप्रकाश सांखला, रामचन्द्र सांखला, माधुराम दैय्या, देवनगर सरपंच भंवरलाल, राजेश बोरावट सहित लोग मौजूद रहे। निसं
...................फोटो केप्शन : बालेसर सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते एसपी राजन दुष्यंत।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CIkOYK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment