पत्रिका अलर्ट के बाद रेललाइन पर कड़ी सुरक्षा के बीच मारवाड़ समारोह का समापन आज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

ओसियां (जोधपुर). राजस्थान पत्रिका के अलर्ट के बाद खोखरी में मारवाड़ समारोह समापन स्थल पर बेरीकड्स लगा दिए है। इसके अलावा पुलिस के साथ रेलवे के जवान भी समारोह स्थल के पास से गुजर रही रेललाइन खड़े रहकर दर्शकों को रेललाइन पार कर आने-जाने से रोकेंगे। अमृतसर जैसा हादसा यहां न हो जाए इसे रोकने के कड़े इंतजामों के बीच बुधवार को मारवाड़ समारोह का समापन खोखरी के रेतीले धोरे पर होगा।

 

आयोजन स्थल पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं पुलिस विभाग पिछले चार दिनों से मुस्तैद दिख रहा है। मंगलवार को एसडीएम रतनलाल रेगर, सीओ दिनेशकुमार मीणा, थानाधिकारी जयकिशन सोनी, पर्यटन विभाग जोधपुर उपनिदेशक भानु प्रतापसिंह, तहसीलदार आईदान पंवार, नायब तहसीलदार दीपक सांखला व सरपंच श्यामलाल ओझा की मौजूदगी में रेललाइन के पास बेरीकेड्स लगाने का काम पूरा किया गया।

 

उपखण्ड अधिकारी रेगर ने बताया कि प्रशासन एवं पुलिस के अलावा भी रेलवे विभाग के ३५ जवान रेललाइन के पास सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। तहसीलदार पंवार ने बताया कि यह सुनिश्चित कर लिया गया है कि कार्यक्रम में सभी लोग आने-जाने के लिए सिर्फ रेलवे क्रॉसिंग प्वांइट का इस्तेमाल करें। शेष कार्य बुधवार सुबह आठ से नौ बजे तक कर लिया जाएगा। सीओ मीणा ने बताया कि व्यवस्था भंग करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निसं

 

पत्रिका की पहल पर पहली बार कड़ी सुरक्षा

मारवाड़ समारोह के समापन के अवसर पर दस हजार से अधिक पर्यटक और स्थानीय लोग हिस्सा लेते हैं। इस स्थल के पास ही रेललाइन उसी तरह गुजरती है जैसे अमृतसर के जोड़ा फाटक से होकर गुजरती है। वहां शुक्रवार को रावण दहन देखकर लोग ट्रेन की चपेट में आ गए थे।

ओसियां में भी समापन समारोह के दौरान भी करीब दस हजार लोग समारोह स्थल तक आने-जाने के लिए रेललाइन पार कर गुजरते है। राजस्थान पत्रिका ने अलर्ट के तहत समाचार प्रकाशित कर चेताया था कि कहीं यहां भी अमृतसर जैसा हादसा न हो जाए। इस खबर के बाद पहली बार मारवाड़ समारोह के समापन के अवसर पर सुरक्षा के इतने कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

 

यह होंगे कार्यक्रम
मारवाड़ समारोह के समापन का मुख्य कार्यक्रम रात आठ बजे से शुरू होगा। इससे पूर्व बुधवार सुबह आठ बजे से महिलाओं द्वारा राजस्थानी वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर कस्बे के इच्छापूर्ण महादेव मन्दिर कबूतरा चौक से जैनमन्दिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सरकारी अधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी राजस्थानी वेशभूषा में भाग लेंगे।

शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकिया निकाली जाएगी। शोभायात्रा के समापन के बाद मेहन्दी प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिताए आयोजित होगी।

 

कबड्डी, बॉलीबाल, म्यूजिकल चेयर, चम्मच रेस, साफा बांधना, राजस्थान वेशभूषा में पुरूषों के लिए ओसियां श्री एवं महिलाओं के लिए ओसियां सुश्री आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद भव्य आतिशबाजी के साथ समारोह का समापन होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yuqhP0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment