पीएम मोदी ने शिंजो आबे को भेंट किया जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट बॉक्स

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर. भारत-जापान रिश्तों को प्रगाढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जोधपुरी हैंडीक्राफ्ट बॉक्स भेंट किया। मित्र देशों से रिश्ते बेहतर करने के इस प्रयास में जोधपुर की भागीदारी से व्यापारियों में खुशी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिंजो आबे को भारतीय हैण्डीक्राफ्ट की परिचायक तीन बेहतरीन उत्पाद गिफ्ट कि। इन वस्तुओं में हाथ से कारीगरी किया हुआ जोधपुर में निर्मित लकड़ी का एक रंगीन बॉक्स भी शामिल है। मोदी के इस गिफ्ट में जोधपुर का हैण्डीक्राफ्ट बॉक्स शामिल होने से यहां के हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायियों में उत्साह है। निर्यातकों के अनुसार, इस गिफ्ट के माध्यम से जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यात उद्योग को नया आयाम मिलेगा। जोधपुर में लकड़ी का यह बॉक्स राजू महामंत्रा के राजेश जैन के यहां तैयार किया गया और इसे हैण्डीक्राफ्ट फैडरेशन के संरक्षक वरिष्ठ निर्यातक निर्मल भंडारी के माध्यम से दिल्ली भेजा गया था। भंडारी ने बताया कि कुछ उत्पाद यहां से दिल्ली भेजे गए थे । इन उत्पादों में से प्रधानमंत्री को यह बॉक्स पसंद आया होगा और इसी आधार पर वे इसका चयन कर जापान ले गए।

--
आबे को ३ हैण्डीक्राफ्ट उत्पाद भेंट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भारतीय हैंडीक्राफ्ट के तीन उत्पाद भेंट किए। इनमें जोधपुर में बने लकड़ी के बॉक्स के अलावा गुजरात के खंभात क्षेत्र में पत्थर से निर्मित दो प्याले व उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में निर्मित दरी शामिल है।
--

देश में सबसे ज्यादा लकड़ी के उत्पाद जोधपुर से निर्यात
भण्डारी ने बताया कि सालाना करीब २ हजार करोड़ के हैण्डीक्राफ्ट निर्यात उद्योग को बूस्ट मिलेगा। इससे निर्यात बढ़ेगा और रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी। देश में सबसे ज्यादा लकड़ी के उत्पादों को निर्यात जोधपुर से होता है। प्रधानमंत्री मोदी के अपने यहां बने बॉक्स को पसंद करने पर राजू महामंत्रा के राजेश जैन ने बताया कि उनके यहां सालाना ऐसे हजारों बॉक्स तैयार किए जाते है। इस बॉक्स पर पेचवर्क में एम्बोस रंग आकर्षण है।

 

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EQt1fi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment