जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार सुरेश जोशी ने खोला अपना विजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार सुरेश जोशी ने अपना विजन खोल दिया है। जोशी ने कहा कि वे शहर में बढ़ते ट्रेफिक के दबाव को कम करने के लिए वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित करवाएंगे। साथ पेयजल की समस्या के लिए बड़ी लाइनें डलवाने सहित कई तरह के काम करवाएंगे। क्योंकि वर्तमान में पेयजल की स्थिति जोधपुर में बहुत विकट है। साथ ही जोधपुर के एेतिहासिक स्थलों को संरक्षित कराने जैसे कार्य भी करवाएंगे। भीतरी शहर को हेरिटेज बनवाएंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक जोधपुर दर्शन के लिए आए। बिजली की सुविधा बेहतर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगवाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के लिए जनसंख्या अनुरूप क्षेत्र में पुलिस थाने व चौकियां खुलवाएंगे। साथ ही सरकारी अंग्रेजी प्रारंभिक व माध्यमिक स्कूल खोलने की योजनाएं लाएंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का रुझान सरकारी स्कूलों के प्रति बढ़े। महंगी निजी स्कूल की फीस पर लगाम लगे। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र की डिस्पेंसरियों में चिकित्सा स्टाफ बढ़ाएंगे। मेडिकल कॉलेज संबद्ध महात्मा गांधी, उम्मेद व एमडीएम अस्पताल में नई चिकित्सकीय उपकरण लगवाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DaGv3Y
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment