जोधपुर जिले के ढाई हजार बूथ पर लोगों ने देखी मतदाता सूची, नाम हटाने का आवेदन नहीं लेने से परेशान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिले के करीब ढाई हजार मतदान केंद्र पर रविवार को मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रदर्शन किया गया। सूची में जोधपुर जिले के कुल 24 लाख 58 हजार 616 मतदाता हैं। इस दौरान सूची से नाम हटाने का आवेदन नहीं लेने पर बीएलओ को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा होने के कारण शहर में कई बूथ के बीएलओ को सामुदायिक भवन व अन्य जगहों पर बैठना पड़ा। लोगों को इसकी सूचना नहीं होने के कारण वे बीएलओ को ढंूढने के लिए भटकते रहे।


निगम के पूर्व उपाध्यक्ष के परिजनों के नाम हटे

नगर निगम के तत्कालीन उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार के भाई के परिवार के करीब आठ जनों के नाम मतदाता सूची हट गए। उनके नाम वार्ड 36 के भाग संख्या 18 में थे। नाम हटने की शिकायत उन्होंने जिला निर्वाचन विभाग में भी की थी। रविवार को उन्होंने बीएलओ को फार्म नंबर 6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। हालांकि बीएलओ उनके नाम हटने का कारण नहीं बता पाए।


नाम हटाने के फार्म नहीं लिए

कई केंद्रों पर लोग मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए आए थे। लेकिन बीएलओ ने उन्होंने नाम हटाने के आवेदन देने से मना कर दिया। बीएलओ को कहना था कि इसके लिए वे जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन करें।


देरी से पहुंचे बीएलओ, लोग परेशान

कुड़ी भगतासनी के सेक्टर 3 निवासी घनश्याम चौहान ने बताया कि मतदाता सूची देखने के लिए सेक्टर चार स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय गया था। जहां स्कूल के गेट पर ताले लगे हुए थे। करीब 2 घंटे तक इंतजार के बाद भी बीएलओ नहीं आने पर वह पास ही स्थित अन्य मतदान केंद्र राजकीय डिस्पेंसरी में गया लेकिन वहां भी 1 घंटे इंतजार करने के बाद 12 बजे बीएलओ पहुंचे।


भर्ती परीक्षा के कारण कारण सामुदायिक भवन में बैठे बीएलओ

न्यू बीजेएस स्थित राबाउमा विद्यालय में सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 109 से 113 तक के बूथ हैं। यहां रविवार को परीक्षा होने के कारण इस विद्यालय में स्थित सभी बूथ के बीएलओं पास की गली में स्थित एक सामूदायिक केन्द्र में बैठे नजर आए। निर्धारित विद्यालय में बीएलओ नहीं मिलने मतदाता परेशान हुए। यहां अपना नाम हटवाने के लिए एक मतदाता ने फॉर्म नम्बर 7 मांगा तो मौजूद बीएलओ ने कहा कि अभी चुनाव आ गए है। नाम हटाने के लिए आगे से मना है। आप इस चुनाव के बाद आ जाना हम 7 नम्बर फॉर्म भर देंगे।

 

इनका कहना है

आज लोगों को मतदाता सूची दिखाई गई थी। जहां नाम जुड़वाने के आवेदन लिए थे। नाम हटवाने के आवेदन अभी नहीं लिए जा रहे हैं। अगला आदेश के आने के बाद ही नाम हटवाने के आवेदन लिए जाएंगे।

छगनलाल गोयल, एडीएम प्रथम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NxhAbk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment