जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार अनिल टाटिया ने खोला अपना विजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार अनिल टाटिया ने अपना विजन खोल दिया है। टाटिया ने कहा कि भीतरी शहर में पुरानी पाइप लाइनें है, जिनके कारण घरों में पानी नहीं आता। ये परेशानी बाहरी इलाकों में भी है। इन सभी जगहों की लाइनें बदलवाएंगे। जरूरतमंद लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ेंगे। ताकि वे योजना का फायदा ले सकें। महात्मा गांधी अस्पताल में ट्रोमा सेंटर व प्रसव सुविधा शुरू करवाएंगे। ताकि भीतरी व बाहर से आने वाले लोगों को फायदा हो। इसके अलावा सरकार से समन्वय कर सरकारी अस्पतालों में शाम को दोबारा आउटडोर सुविधा शुरू करवाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधरवाएंगे। टाटिया ने कहा कि शहर का सौंदर्य देखने विश्वभर से पर्यटक आते हैं। भीतरी शहर के प्रमुख एेतिहासिक स्थलों को विकसित करवाएंगे। इससे जोधपुर में ज्यादा से ज्यादा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्राकृतिक जलसरोवर को पर्यटन के रूप में विकसित करेंगे। सरकारी स्कूलों में पेयजल, शौचालय, पानी व कंप्यूटर लैब इत्यादि की व्यवस्था करवाएंगे। स्वच्छंद विचरण के लिए पार्कों पर काम करवाएंगे। क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थलों पर साइनेज लगवाएंगे। जो शहर की सुंदरता में इजाफा करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yxTkRZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment