जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के संभावित दावेदार सुनील व्यास ने खोला अपना विजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के संभावित दावेदार सुनील व्यास ने अपना विजन खोल दिया है।उन्होंने कहा कि वे महात्मा गांधी अस्पताल, उम्मेद अस्पताल और मथुरादास माथुर अस्पताल को सर्वप्रथम आते ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करवाने का कार्य करवाएंगे। इनका जीर्णोंद्वार करवाएंगे। डॉक्टरों की टीम बनाकर यहां अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर बनवाएंगे। भीतरी शहर के जिला आयुर्वेद अस्पताल को सुधरवाएंगे। नवचौकिया स्वास्थ्य केन्द्र को सैटेलाइट अस्पताल का दर्जा दिलवाएंगे। जसवंत फिमेल चिकित्सालय की जर्जर बिल्डिंग सुधरवाएंगे। शहर में बारिश के दिनों में बहने वाले बाळे को बंद करवाने के लिए नगर निगम व जेडीए सहित कई शहरों के एक्सपर्ट के साथ मीटिंग कर एक प्लान बनवाएंगे। भीतरी शहर की ट्रेफिक व्यवस्था को सुधरवाने के लिए ऑटो रिक्शा का नियंत्रण करवाएंगे। एेतिहासिक स्कूलों के जीर्णोंद्वार के लिए विशेष प्लान बनाएंगे। ताकि इन स्कूलों की भव्यता बनी रहे। भीतरी शहर के कई भागों को हेरिटेज घोषित करवाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं लाएंगे। युवाओं के रोजगार को बढ़ाने संबंधी प्लान भी लाएंगे। धार्मिक स्थलों का विशेष सौंदर्यीकरण करवाएंगे। इसमें विशेषकर बुजुर्गों की राय लेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OQg4GI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment