पिछड़े को अग्रणी बनाउंगा - राठौड़

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

हमारा कैंडिडेट कौन हो ...

संभावित दावेदार विधानसभा क्षेत्र : डॉ. महेन्द्र राठौड़ (भाजपा), सरदारपुरा, जोधपुर

विधानसभा क्षेत्र का बाहरी हिस्सा पिछड़ा हुआ है। मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सीवरेज, सडक़, जल निकासी की व्यवस्था पुख्ता करेंगे।

शहरी विस्तार और परिसीमन के कारण काफी हिस्सा एेसा जुड़ा है जहां अब भी विकास कार्य सम्पूर्ण रूप से नहीं हुए हैं। इस क्षेत्र में सरकारी महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय की आवश्यकता है। इसके अलावा पाबुपुरा, शिकारगढ़ जैसे कुछ क्षेत्रों के अलावा मुख्य जयपुर रोड क्षेत्र में भी काफी काम होने प्रस्तावित है। साथ ही रेलवे ओवरब्रिज, अंडरब्रिज जैसे काम करवाने के प्रयास भी करेंगे। मंडोर उद्यान के रखरखाव, पूर्व सैनिक काँॅलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। पानी भराव की समस्या भी अधिक है। साथ ही सम्पूर्ण क्षेत्र को अपना समझते हुए विकास करेंगे। अब तक वर्तमान विधायक तो क्षेत्र में आते ही नहीं। साथ ही जो भी काम हो रहे हैं वह भाजपा सरकार ने करवाए हैं। विधायक अपने चहेते लोगों के लिए भी विधायक कोष से फंड दे रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pLboTU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment