जोधपुर. जिला कलक्टर ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू की जा चुकी है। इस अवसर पर आदर्श आचार संहिता के बारे में बताया गया। कलक्टर ने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट राजनीतिक दलों के लिए काम करता है। यह राजनीतिक दलों को बाध्य करता है कि उन्हें मर्यादित तौर पर चुनावो में भाग लेना होगा। आमजन सहित सभी के लिए यह आदर्श आचार संहिता यह सुनिश्चित करवाने के लिए है कि निर्वाचन कार्य निर्बाध रूप से हो। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग को रोकती है। भ्रष्ट आचरण को यह संहिता रोकती है। अति आवश्यक होने पर सरकार निर्वाचन आयोग से अनुमोदन लेकर स्थानांतरण करवा सकती है। इस दौरान पदोन्नतियां नहीं की जा सकी। मंत्री राजकीय यात्रा नहीं कर सकेंगे। वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में रुक नहीं सकते व राजनीतिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकते हैं। साथ ही वे अपनी निजी वाहनों से आ जा सकते हैं लेकिन सरकारी वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। वे जनसुनवाई नहीं कर सकेंगे। प्राकृतिक आपदा होने पर ही वे यह यात्रा कर सकेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IJAoDr
0 comments:
Post a Comment