भोपालगढ़ का विकास ही मेरा ध्येय : किरण डांगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़ (जोधपुर). भारतीय जनता पार्टी से लगातार दो बार विधायक रही कमसा मेघवाल के साथ ही इस बार कर्मचारी नेता सुरेंद्र डांगी की पत्नी एवं भाजपा जोधपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष किरण डांगी भी इस बार भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल है।

किरण डांगी का कहना है कि यदि इस बार पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है और वे भोपालगढ़ की विधायक बनती हैं, तो भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवाना ही उनका मुख्य ध्येय होगा।

क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सडक़ों का विस्तार, किसानों को पूरी बिजली, सभी गांव ढाणियों में नहरी पानी पहुंचाना, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार करना, सरकारी कॉलेजों एवं स्कूलों में रिक्त पदों को भरना तथा विशेष रूप से युवाओं के लिए ग्राम स्तर पर रोजगार मार्गदर्शन केंद्रों की स्थापना करवाना उनके विजन में मुख्य रूप से शामिल होगा। साथ ही क्षेत्र के विधायक के रुप में एक-एक आदमी की जनसमस्याओं का निस्तारण करना ही मेरा प्रथम दायित्व होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RWRoKX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment