जनता की सहमति व सलाह से ही होंगे क्षेत्र में विकास के काम : पुखराज गर्ग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

भोपालगढ़. एक ओर जहां कांग्रेस और भाजपा से चुनाव लडऩे के लिए टिकट को लेकर कई लोग दावेदारी कर रहे हैं। वहीं राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए गए चेंजमेकर अभियान के माध्यम से जनता के सामने भोपालगढ़ विधायक के रूप में डिस्कॉम से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता पुखराज गर्ग भी एक मजबूत और सशक्त दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। चेंजमेकर अभियान के माध्यम से जनता के बीच बनाए गए जुड़ाव की दुहाई देते हुए पुखराज गर्ग का कहना है कि यदि क्षेत्र की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देकर विधायक चुनती है, तो वे राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए गए चेंजमेकर अभियान को अपना आदर्श मानकर क्षेत्र के जनता की सेवा करने एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने में कोई कोर कसर नहीं रखेंगे। गर्ग ने भोपालगढ़ क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि वे क्षेत्र के सभी गांवों में नहरी पानी पहुंचाने का प्रयास करेंगे, किसानों को पूरे 8 घंटे पर्याप्त वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति करवाने, भोपालगढ़, आसोप, बावड़ी में कृषि मंडी स्थापित करवाने के साथ ही अधिकांश कृषि जिंसों की खरीद की व्यवस्था करवाने, भोपालगढ़, बावड़ी के सरकारी कॉलेजों में सभी संकाय शुरू कराने के साथ ही सभी रिक्त पद भरवाने, गांवों में शिक्षा, चिकित्सा की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही कृषि आधारित रोजगार सुविधाओं का विकास करने, विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर रोजगार मार्गदर्शन केंद्र शुरू करवाने और युवाओं का मार्गदर्शन करने, कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोडऩे, विधानसभा क्षेत्र में सड़क तंत्र को सुधारने सभी गांवों को सड़कों से जोडऩे तथा रोजगारपरक सेवाओं के लिए भोपालगढ़ में निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज को शुरू करवाने के साथ ही विधानसभा क्षेत्र की बावड़ी, सालवा कला व रतकुडिय़ा सहित अन्य गांवों में आईटीआई कॉलेज खुलवाते हुए समाज के सभी वर्गों के लोगों की सहमति एवं उनकी सलाह से ही क्षेत्र में विकास के कार्य करवाएंगे। साथ ही विधानसभा में भी क्षेत्र की जनता के वकील बनकर हर समस्या के समाधान व क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जमकर पैरवी करुंगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Eov2PF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment