अब दिवाली की शॉपिंग में वाहन रखने की नहीं रहेगी समस्या, सरदारपुरा में शुरू हुई मल्टी स्टोरी पार्र्किंग सेवा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

video : manoj sen/जोधपुर. जोधपुर शहर की पहली सरदारपुरा गांधी मैदान स्थित मल्टीस्टोरी अंडरग्राउंड पार्किंग का नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को आचार संहिता के मध्य जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बाद लोकार्पण कर दिया। आचार संहिता के चलते पार्र्किंग सुविधा के शुभारंभ पर किसी जनप्रतिनिधि के नाम पट्टिका नहीं लग पाई। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पार्र्किंग में दो भू-तल और साथ ही लिफ्ट की सुविधा भी रखी गई है। ्नगर निगम आयुक्त दुर्गेश बिस्सा ने बताया कि पार्र्किंग के बाहर रखे जाने वाहन नो पार्र्किंग जोन में रहेंगे। गांधी मैदान पार्र्किंग का लोकार्पण की तिथि कई बार बदली। महापौर घनश्याम ओझा मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से लोकार्पण करना चाहते थे। लेकिन आचार संहिता के चलते यह लोकार्पण नहीं हो पाया।

 

ये अत्याधुनिक पार्किंग की खासियत

इस दो तल की पार्किंग में सेंसर लगाए गए हैं। पार्किंग में गाड़ी आते ही सिक्यूरिटी गार्ड कक्ष में लगी स्क्रीन पर ही पता लग जाएगा कि किस तल में कार पार्किंग की जगह खाली है। कौनसे तल की पार्किंग में कितनी कार या दुपहिया वाहनों की पार्किंग की जगह है। पार्किंग में आने वाले वाहनों के धुएं, गैस के साथ हवा का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रॉपर वेंटिलेशन की व्यवस्था की गई है।

बी रोड व्यापारी तैयार, सी रोड व्यापारी संघ ने कहा हमारी तो गलियां ही बड़ी है

सरदारपुरा बी रोड व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी ने कहा कि ये सभी व्यापारियों व ग्राहकों के लिए अच्छी सुविधा है। सरदारपुरा सी रोड व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेश धनाडिय़ा ने कहा कि उनके यहां पहले से पार्र्किंग की सुविधा है। आसपास की 80 फिट चौड़ी गलियों में वाहन पार्क कर देंगे। सी रोड से पार्र्किंग इलाका भी दूर है, ऐसे में व्यापारी और ग्राहकों को इतना लंबा पैदल चलने की दिक्कत आएगी।

 

पार्र्किंग का एरिया

10 हजार 561 स्कवायर मीटर
लागत
21 करोड़ 57 लाख रुपए
टू व्हीलर रखने की क्षमता- 588
फोर व्हीलर रखने की क्षमता- 263

फोर व्हीलर वाहन के यूं लगेंगे पैसे

- 30 रुपए प्रति चार घंटे तक के लिए और आगे प्रति घंटे से 5 रुपए अतिरिक्त शुल्क
- 24 घंटे के सौ रुपए
- 12 घंटे के लिए मासिक पास 15 सौ रुपए प्रतिमाह
- 24 घंटे के लिए मासिक पास 25 सौ रुपए प्रतिमाह

टू व्हीलर वाहन के लिए यूं लगेंगे पैसे

-10 रुपए प्रति चार घंटे तक के लिए और आगे प्रति घंटे से 2 रुपए शुल्क अतिरिक्त
- 24 घंटे के लिए 30 रुपए
- 24 घंटे के लिए मासिक पास 6 सौ रुपए प्रतिमाह



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QTwGdf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment