जोधपुर.
झालामण्ड में हनुमान नगर स्थित मकान के एक कमरे में बुधवार अल-सुबह एक युवक ने पंखे के हुक पर रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। कुड़ी भगतासनी थाने में मर्ग दर्ज किया गया है।
उप निरीक्षक सलीम मोहम्मद ने बताया कि हनुमान नगर निवासी गोविंद (२८) पुत्र मिश्रीलाल प्रजापत ने कमरे में पंखे के हुक पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वह परिवार के साथ मंगलवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। वह बुधवार सुबह कमरे से बाहर नहीं आया। तब सात बजे भाई चाय लेकर कमरे में गया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। खिडक़ी से कूलर हटाकर देखने पर गोविंद पंखे के हुक पर लटका नजर आया। घरवालों ने दरवाजे को जोर से धक्का दिया तो वह खुल गया। उसे फंदे से नीचे उतारकर परिजन मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा। मृतक के पिता की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक मजदूरी करता था। नवरात्रि शुरू होने का कहकर उसने मंगलवार को ही पत्नी को दोनों बच्चों के साथ रातानाडा स्थित पीहर छोड़ा था। जान देने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ebc4f7
0 comments:
Post a Comment