जोधपुर.
नारकोटिक्टस कन्ट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दौसा जिले में सिकन्दरा टोल प्लाजा पर ट्रक से ५२५.२ किलो अवैध गांजा जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। यह मादक पदार्थ झारखण्ड से सीकर लाई जा रही थी।
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक विजेन्द्र सिंह ने बताया कि झारखण्ड से मादक पदार्थ की खेप आने की सूचना पर दौसा जिले में सिकन्दरा टोल प्लाजा पर जांच शुरू की गई। इस बीच, मंगलवार को संदिग्ध नजर आए एक ट्रक को रोका गया तो चालक व खलासी घबरा गए। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो प्लास्टिक कट्टों में भरा ५२५.२ किलो अवैध गांजा जब्त कर नागौर जिले में लाडनूं निवासी कमल किशोर मीणा और सीकर जिले में लक्ष्मणगढ़ निवासी किशोर को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि यह मादक पदार्थ झारखण्ड से भरा गया था और उसकी डिलीवरी सीकर में होनी थी। आरोपियों को बुधवार को दौसा स्थित एनडीपीएस एक्ट मामलात की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NzU11C
0 comments:
Post a Comment