जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में नौ दिनों के दशहरा अवकाश के बाद सोमवार से नियमित सुनवाई शुरू हुई। हाईकोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कॉज लिस्ट के अनुसार सप्ताह के पहले दो दिन दो डबल और छह सिंगल बेंच में सुनवाई के लिए क्रमश: 1108 और 1239 मुकदमें सूचिबद्ध हैं। सोमवार की सूची में 5 और मंगलवार की सूची में नई सडक़ स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम की जमीन पर प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्र्किंग मामले सहित 16 जनहित याचिकाएं भी शामिल हैं। सोमवार को अपराह्न 3.45 बजे तक सुनवाई होगी। इसके बाद अधिवक्ता मोतीसिंह चारण के निधन पर रेफरेंस होगा। सीजे अगले सप्ताह जयपुर में सुनवाई करेंगे जबकि जोधपुर मुख्यपीठ के कोर्ट संख्या दो में जस्टिस संगीत लोढा और दिनेश मेहता, कोर्ट संख्या 3 में निर्मलजीत कौर व विनीत माथुर सुनवाई करेंगे। कोर्ट संख्या 4 में जस्टिस संदीप मेहता, 5 में जस्टिस पीके लोहरा, 6 में जस्टिस विजय विश्नोई, 7 में जस्टिस अरुण भंसाली, 8 में जस्टिस डॉ. पुष्पेन्द्रसिंह भाटी और कोर्ट संख्या 11 में जस्टिस मनोज गर्ग सुनवाई करेंगे।
प्रमुख मामले
- जोधपुर शहर व आसपास गांव में आरजीएलसी स्कीम के तहत पेयजल वितरण पर जनहित याचिका की सुनवाई कोर्ट न 2 में होगी।
- रेलवे स्टेशन परिसर में कार शोरूम हटाने बाबत जनहित याचिका की भी सुनवाई भी कोर्ट न 2 में होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R0CuSu
0 comments:
Post a Comment