जोधपुर.
जोधपुर शहर और जिले में कहने को तो हिमालय का पानी पहुंच गया है। लेकिन हकीकत यह है कि पेयजल किल्लत अब भी बनी हुई है। शहर में इस साल मई माह में हुए क्लोजर के बाद से ही पेयजल किल्लत बनी हुई है। पहले कुछ माह तक एक दिन प्रतिमाह शटडाउन लिया जा रहा था। लेकिन इसके बाद अब माह में दो बार शटडाउन लिया जा रहा है।
जलाशयों में पर्याप्त पेयजल संचित नहीं होने के कारण इस माह दूसरी बार 24 घंटे पेयजल शटडाउन की नौबत आ गई है। पूरे शहर में 29 अक्टूबर को पानी नहीं आएगा।कायलाना हैड वक्र्स से संबंधित क्षेत्र के बारे में जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता मनोज भवण ने बताया कि 29 अक्टूबर रात 8 बजे से 29 अक्टूबर रात 8 बजे तक फिल्टर हाउस का शटडाउन रहेगा। ऐसे में 29 को पूरे शहर में पानी नहीं आएगा। ऐसे में 29 को होने वाली पेयजल सप्लाई 30 को कम आपूर्ति और देरी से होगी। जबकि 30 को होने वाली आपूर्ति 31 को होगी। इससे शहर का भीतरी क्षेत्र, मसूरिया, सरदारपुरा, नागौरी गेट, मानजी का हत्थार, डिगाड़ी, महामंदिर, पावटा, प्रताप नगर क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O4232W
0 comments:
Post a Comment