बालेसर (जोधपुर). जोधपुर-जैसलमेर राजमार्ग 125 पर स्थित खनोड़ी टोल प्लाजा पर टोल दरों से वाकिफ वाहन चालकों से भी निर्धारित दरों से ज्यादा टोल वसूला जा रहा है। इस अवैध वसूली को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों की चुप्पी इसको
बढ़ावा दे रही है।
पर्यटक वाहन तो टोल दरों से अनजान होने के कारण कोई विवाद नहीं होता, लेकिन स्थानीय जानकार वाहन चालक जब ज्यादा वसूली का विरोध करते है तो टोलकर्मी इकठ्ठे होकर मारपीट पर उतारु हो जाते है। मजबूरन परिवार सहित निकल रहे वाहन चालकों को मनमानी राशि देनी पड़ती है।
एनएचएआई ने अपने टोल प्लाजा के ठेकेदारों को निर्धारित दरों की सूचियां दे रखी है। जिसमें स्थानीय जिले के वाणिज्यिक वाहन से 45 रुपए वसूले जाने तय हैं। पर टोल कर्मचारी नियमों को अनदेखा कर मनमानी राशि वसूल रहे हैं। क्षेत्र के खनोड़ी टोल प्लाजा पर लगातार इसी प्रकार अवैध वसूली की शिकायतें एनएचएआई के अधिकारियों तक भी पहुंच रही है। परंतु एनएचएआई इसको लेकर गंभीर नहीं है।
धमकी देकर वसूली दोगुनी राशि
खनोड़ी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर गुरुवार को टोल दर को लेकर बालेसर निवासी वाहन चालक मदन सिंह से टोल कर्मी झगड़े पर उतारू हो गए। देचू से बालेसर की तरफ आ रहे मदन सिंह ने सिंगल जर्नी होम डिस्ट्रिक्ट वाहन की टोल दर ४५ रुपए होना बताया, जबकि टोल कर्मी ने जबरदस्ती 85 रुपए की रसीद थमा दी। वाहन चालक ने आरोप लगाया कि टोल कर्मी
ने उसके साथ बदतमीजी की तथा धमकी भी दी कि वे यही टोल राशि लेंगे। आपको जहां शिकायत करनी है कर लीजिए।
इन्होंने कहा
आज दशहरे के कारण ऑफिस बंद है। कर्मचारी भी छुट्टी पर है। मैं इसकी जांच करवा कर तुरंत कार्रवाई करवाता हँू।
एस के मिश्र, जोन डायरेक्टर, एनएचएआई
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EBaZO6
0 comments:
Post a Comment