जोधपुर सेंट्रल जेल में नहीं थम रही है नशे की सप्लाई, ड्यूटी जाते होमगार्ड की तलाशी में मुंह से बरामद हुई स्मैक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर सेन्ट्रल जेल में ड्यूटी करने वाला एक होमगार्ड स्मैक ले जाते हत्थे चढ़ गया। ड्यूटी पर जाने के दौरान जेल में मुख्य गेट पर तलाशी के दौरान उसके मुंह में छुपाई छह ग्राम स्मैक बरामद होने पर रातानाडा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। जांच कर रहे महामंदिर थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि खेड़ापा थानान्तर्गत सांवत कुआं निवासी होमगार्ड मांगीलाल (23) पुत्र मोहनलाल जाट को जेल में छह ग्राम स्मैक ले जाते गिरफ्तार किया गया है। उसने प्लास्टिक थैली में छह ग्राम स्मैक मुंह में छुपा रखी थी। उसको कोर्ट में पेश करने पर तीन दिन के रिमाण्ड पर लिया गया है। उसे 23 अक्टूबर को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

आरोपी मांगीलाल की जेल में रात आठ से दो बजे तक ड्यूटी थी। वह रात आठ बजे ड्यूटी करने के लिए जेल पहुंचा तो मुख्य गेट पर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके मुंह में प्लास्टिक थैली में सफेद पाउडर नजर आया। जांच करने पर वह छह ग्राम स्मैक निकली। रातानाडा थाना पुलिस जेल पहुंची और छह ग्राम स्मैक बरामद कर उप कारापाल हरिप्रसाद कुमावत की तरफ से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी होमगार्ड मांगीलाल जाट को गिरफ्तार किया। वह जेल में किसके लिए मादक पदार्थ ले जा रहा था। इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

 

जेल में मादक पदार्थ ले जाने के मामले


अगस्त 2016 : जोधपुर जेल में तलाशी के दौरान रमेश विश्नोई से 49 ग्राम अफीम जब्त।
सितम्बर 2016 : जोधपुर जेल में मुकेश माली से 370 ग्राम चरस जब्त।
दिसम्बर 2016 : जेल में तलाशी के दौरान जेल के गार्ड अशोक कुमार से 91 ग्राम अफीम जब्त।
7 दिसम्बर 2016 : हत्या के आरोपी सतपाल के लिए जेल में आए सामान से 100 ग्राम अफीम जब्त। सामान लाने वाला जेल प्रहरी सुरेश विश्नोई गिरफ्तार।
वर्ष 2017 : जेल में बंदी सुनील से मिलने पहुंचे दिनेश विश्नोई से तलाशी में 75 ग्राम अफीम जब्त।

चर्चित रही है जोधपुर सेंट्रल जेल

जोधपुर सेंट्रल जेल पहले भी चर्चा में रही है। चाहे सलमान खान को सलाखों के पीछे रखने का मामला हो या आसाराम मामला। कुख्यात बदमाशों से लेकर कई आतंकी संगठनों से जुड़े लोग भी इसमें रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद जेल की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े होते रहे हैं। जेल में आज तक 4 जी जैमर नहीं लगा है। इसी कारण आए दिन मोबाइल और सिम बरामद होते रहते हैं।

मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सप्लाई करके गया था स्मैक

पाल लिंक रोड से जुड़ी राजीव गांधी कॉलोनी व चौहाबो के सेक्टर 11 में भैरव नाला के पास शनिवार को पकड़े गए स्मैक और अफीम-डोडा पोस्त तस्करी के दोनों आरोपियों को अदालत ने रविवार को क्रमश: दो और तीन दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया। चौहाबो व देवनगर थाना पुलिस मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। देवनगर थाना पुलिस ने मूलत: ढाणा हाल राजीव गांधी कॉलोनी निवासी राजूराम विश्नोई को स्मैक की 25 पुडिय़ों के साथ गिरफ्तार किया था। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि झालामण्ड क्षेत्र में रहने वाला मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उसे स्मैक की पुडिय़ां सप्लाई करके गया था। पुलिस सप्लायर को तलाश करने के प्रयास कर रही है। चौहाबो थाना पुलिस ने मूलत: खुडाला हाल राजीव गांधी कॉलोनी निवासी शिवलाल विश्नोई को 44.1 किलो डोडा पोस्त और अफीम का 320 ग्राम दूध बरामद किया था। आरोपी यह मादक पदार्थ मध्यप्रदेश से लाने की जानकारी दे रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NUKF0B
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment