जोधपुर. रावण का चबूतरा मैदान में चल रहे जोधपुर के सबसे बडे़ शॉपिंग उत्सव मेगा ट्रेड फेयर में लोगों में खरीदारी का उत्साह परवान पर है। खरीदारी के साथ ही लोग मनोरंजन का भी आनंद ले रहे हैं। फेयर का मीडिया पार्टनर राजस्थान पत्रिका है। फेयर के आठवें दिन शुक्रवार को खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। फेयर में सुबह से लेकर शाम तक लोग जमकर खरीदारी कर रहे है। साथ ही फेयर में लगाए गए विभिन्न झूले आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। मनोरंजन के लिए रंग-बिरंगी लाइटों से सजे विशेष प्रकार के झूले लोगों को लुभा रहे है। इनमें ब्रेकडांस, कोलम्बस, डे्रगन, कटर पिल्लर, कार, जीप, बोन्सी, मिक्की माउस आदि अनेक प्रकार के झूले लगे हुए है, जिसमें बच्चे परिवार सहित मौज-मस्ती का आनंद ले रहे हैं। फेयर में शहरवासियों को सभी तरह के यूटिलिटी प्रोडक्ट्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रहे है। फेयर में खाने-पीने के साथ ही लोगों के मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। फेयर में बनाए गए फूड जोन में लोगों के लिए खाने-पीने के लिए विशेष व्यवस्था है। जहां शहरवासी अनेक प्रकार के लजीज व्यंजनों का जायका ले रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2y1Ua9c
0 comments:
Post a Comment